चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
हमारा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल हरियाणा और पंजाब के जरूरतमंदों को ‘बिना लाभ-हानि’ के आधार पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
- विशेषज्ञ डॉक्टर: यहाँ MD मेडिसिन, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी केंद्र, जनरल सर्जन, दंत रोग, चर्म रोग और डाइटिशियन जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।
- आधुनिक लैब (Pathology): 1988 में स्थापित हमारी लैब में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा है।
- सालाना उपचार: हम हर साल लगभग 1 लाख रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।
- निशुल्क चिकित्सा शिविर: पिछले 20 वर्षों से हर साल 14 जनवरी को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है, जिसमें जांच, सीटी स्कैन और दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं।